Monday, June 18, 2018

चातुर्मास, पूज्य संतों के मंगल सान्निध्य में कर्मों की निर्जरा करने का पुण्यकारी अवसर है चातुर्मास। अतः पूज्य संतों का मंगल चातुर्मास पाने को पूरा जैन समाज व्याकुल रहता है और अगर   परम पूज्य संतशिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज के महकते पांच पुष्प परम पूज्य मुनि श्री  108 प्रणम्य सागर जी, मुनि श्री चन्द्र सागर जी, मुनि श्री वीर सागर जी, मुनि श्री विशाल सागर जी और मुनि श्री धवल सागर जी मुनिराज का चौमासा मिल जाए तो पुण्य के क्या कहनें ।इसी भावनाओं के साथ दिनांक 28 मई को रोहिणी , पीतमपुरा के साथ पुरी दिल्ली के सकल दिगम्बर जैन समाज के धर्मप्रेमी बंधुओं नें अतिशय क्षेत्र पपोरा जी के लिए प्रस्थान किया। गुरुदेव की जय जयकार के साथ भक्तगण आगे की ओर बढ़ते हैं। सभी भक्तगण पूज्य गुरुदेव के दर्शन की अभिलाषा लिए अति हर्षित नज़र आ रहे थे। इस प्रकार से भक्तगण परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी मुनिराज को स्मरण करते हुए श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पपोरा जी पहुंचते हैं। भक्तगण पूज्य आचार्य भगवन का मंगल आशीर्वाद ग्रहण कर धन्य-धन्य हो गए। इस पावन अवसर पर दिल्ली वासियों की ओर से श्री एस.सी. जैन. जी नें परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी मुनिराज के श्री चरणों में अपनी श्रद्धा भक्ति व्यक्त करते हुए उनसे परम पूज्य मुनिश्री 108 प्रणम्यसागरजी मुनिराज ससंघ का मंगल चातुर्मास दिल्ली वासियों को प्राप्त होने की प्रार्थना की।
देखिये महावीर टीवी चैनल का विशेष  प्रोग्राम  सिर्फ महाविरा टीवी , जिनवानी दर्शन.

No comments:

Post a Comment